झारखंड के NTPC नॉर्थ करनपुरा में 18 नवंबर को कन्वेयर बेल्ट निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 3 संविदा कर्मचारियों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर्स और थिसेनक्रुप के कर्मचारी थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया है।