नैशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने असिस्टेंट एग्ज़ीक्यूटिव ऑपरेशन्स के 400 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 1 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 तक का वेतनमान मिलेगा।