रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की आगामी चीन यात्रा पर जा रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि कंप्यूटर चिप्स और एआई को लेकर अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता में एनवीडिया की अहम भूमिका है।