NVIDIA देती है ₹4.7 करोड़ तक की सैलरी, रिपोर्ट में प्रमुख कर्मचारियों की सैलरी आई सामने
बिज़नेस इनसाइडर के मुताबिक, एनवीडिया के आर्किटेक्चर डायरेक्टर की सैलरी का मूल वेतन ₹4.7 करोड़ तक है और वे कंपनी के सबसे अधिक वेतन पाने वाले टेक्निकल एम्प्लॉयीज़ हैं। सिस्टम सॉफ्टवेयर मैनेजर को ₹1.76-₹3.41 करोड़, सीनियर मैनेजर सिस्टम्स सॉफ्टवेयर को ₹2.6-₹4.12 करोड़ और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डायरेक्टर को ₹3.72-₹4.5 करोड़ सैलरी मिलती है। इन आंकड़ों में बोनस आदि शामिल नहीं हैं।