inshorts

Nvidia को झटका! वैल्यूएशन के मामले में नंबर-1 से चौथे स्थान पर फिसली

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia को शेयर बाज़ार में बड़ा झटका लगा है। लगातार सातवें हफ्ते शेयरों में गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप घटकर करीब $3.4 ट्रिलियन रह गया है। इससे Nvidia वैल्यूएशन में नंबर-1 से फिसलकर चौथे स्थान पर आ गई है। अब Apple पहले, Microsoft दूसरे और Alphabet तीसरे स्थान पर है।