रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख कंपनी Oberoi Realty का सितंबर 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29% बढ़कर ₹760 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी अवधि में ₹589 करोड़ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 34.8% बढ़कर ₹1,779 करोड़ हो गया। कंपनी FY25-26 के लिए ₹2 प्रति शेयर (₹10 फेस वैल्यू पर 20%) का दूसरा इंटरिम डिविडेंड देगी।