भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल में 107 मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 58 मैच जीते हैं जबकि 44 मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली। वहीं, भारत-इंग्लैंड के बीच 2 मैच टाय हुए और 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा ओडीआई टोटल 387/5 राजकोट में नवंबर-2008 में दिया था।