पर्थ के बाद ऐडिलेड में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे ODI मैच में विराट कोहली डक पर आउट हो गए हैं। कोहली के ODI करियर में पहली बार है जब वह लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हों। कोहली ने 4 गेंदों का सामना किया और ज़ैवियर बार्टलेट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।