ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया 'A' टीम की घोषणा, वैभव सूर्यवंशी व प्रियांश आर्य को मिली जगह
बीसीसीआई ने गुरुवार को श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज़ के लिए 'इंडिया ए' टीम की घोषणा की। इस टीम में 15-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और पीबीकेएस के प्रियांश आर्य को शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे जिसमें निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज और विपराज निगम भी शामिल हैं। रियान पराग को उप-कप्तान बनाया गया है।