भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बल्लेबाज़ी के लिए उन्होंने प्लानिंग की थी। उन्होंने कहा, "मैंने खुद को तैयार किया था। स्टंप की ओर आती गेंदों का सामना कैसे करना है, कैसे गैप ढूंढना है।" रोहित ने कहा, "यह प्रारूप टी20 से अलग है...मैं लंबे समय तक बल्लेबाज़ी करना चाहता था।"