बिहार के एक सरकारी शिक्षक द्वारा ओएमआर आंसर-शीट चेक करने के लिए निकाले गए अनोखे तरीके का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक बिहार बोर्ड की 9वीं की आंसर-शीट चेक करता दिखा। दरअसल, शिक्षक ने ओएमआर के सही उत्तरों पर छेद कर दिए थे जिसे छात्रों की आंसर-शीट पर रखने पर केवल सही जवाब वाले टिक दिखने लगे।