ONGC के अगले चेयरमैन की नियुक्ति के लिए बढ़ाई गई उम्र सीमा, जानें क्या दी गई है ढील
भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी ONGC के अगले चेयरमैन की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने योग्यता शर्तों में ढील दी है। अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाकर 59-वर्ष कर दिया गया है, चुने गए उम्मीदवार को 3-साल का फिक्स्ड टर्म दिया जाएगा जिसे 2-साल और बढ़ाया जा सकता है। चेयरमैन का पद 7-दिसंबर को खाली होगा।