ONGC की गैस ड्रिलिंग साइट पर हुआ भारी गैस रिसाव, हटाए गए 1 किसी के दायरे के लोग
कोनसीमा (आंध्र प्रदेश) में मंगलवार सुबह ONGC की ड्रिलिंग साइट पर भारी गैस रिसाव हुआ जिसके बाद 1-किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सुबह करीब 4:30 बजे रिसाव के दौरान गैस तेज़ दबाव से हवा में ऊपर उठने लगी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तत्काल बचाव और रिसाव रोकने के निर्देश दिए।