सरकारी कंपनी ऑयल ऐंड नैचुरल गैस लिमिटेड (ओएनजीसी) ने बलिया (उत्तर प्रदेश) में सागरपाली गांव के पास गंगा किनारे विशाल पेट्रोलियम भंडार होने के अनुमान को लेकर वहां खुदाई शुरू की है। इसके लिए असम से करोड़ों रुपए के उपकरण मंगाए गए। वर्षों तक चले भू-रासायनिक, गुरुत्वाकर्षण और चुंबकीय सर्वे में यहां पेट्रोलियम भंडार होने की बात सामने आई थी।