Op सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना ने पाक नौसेना को दुबके रहने को किया था मज़बूर: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी पाकिस्तानी नौसेना को उसके बंदरगाहों में दुबककर रहने के लिए मज़बूर कर दिया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त नौसेना को दुश्मन पर लगातार दबाव बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी और ताकत के साथ अरब सागर में तैनात किया गया था।