inshorts

OpenAI CEO ने दी चेतावनी, कहा- GPT 5 मुझसे भी स्मार्ट, 2030 तक 40% जॉब्स की जगह लेगा AI

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है, "आज लोग जो काम करते हैं, उनमें से 30-40% काम 2030 तक एआई कर देगा।" उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि हम 40% नौकरियां खोएंगे नहीं बल्कि लोगों की नौकरियां बदल जाएंगी और कई नई नौकरियां सृजित होंगी।" बकौल ऑल्टमैन, उनकी कंपनी का नवीनतम सिस्टम जीपीटी 5 उनसे ज़्यादा स्मार्ट है।