रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन अगले हफ्ते भारत का दौरा कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, वह अपने दौरे में भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। गौरतलब है, ओपनएआई पर भारत में न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अपने लेखों को बिना इजाज़त उपयोग करने को लेकर केस किया है।