OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया- इन नौकरियों को पूरी तरह खत्म कर सकता है AI

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कुछ नौकरियों को पूरी तरह से खत्म कर सकता है। बकौल ऑल्टमैन, कस्टमर सपोर्ट की नौकरी पूरी तरह जा सकती है क्योंकि एआई इस कैटेगरी में 'सुपर-स्मार्ट, सक्षम व तेज़' व्यक्ति की तरह है। इसके अलावा डायग्नोस्टिक्स में भी एआई अधिकांश डॉक्टरों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।