OpenAI की एथिक्स हेड क्लोई ने सीनियर लेवल पर कई लोगों के इस्तीफे के बीच छोड़ा पद
OpenAI के AI डेवलपमेंट पर बढ़ती जांच-पड़ताल के बीच कंपनी की AI एथिक्स हेड क्लोई बाकलार ने इस्तीफा दे दिया है। बाकलार ने मेटा में चीफ एथिसिस्ट के तौर पर काम करने के बाद पिछले साल अगस्त में ChatGPT बनाने वाली इस कंपनी को जॉइन किया था। इससे पहले कंपनी के सीनियर सेफ्टी और अलाइनमेंट एग्ज़ीक्यूटिव्स ने भी कंपनी छोड़ी।