OpenAI की प्रतिद्वंद्वी एंथ्रोपिक को मिली ₹300 अरब की नई फंडिंग
ओपनएआई की प्रतिद्वंद्वी एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक ने ₹300 अरब की नई फंडिंग हासिल की है जिसके बाद कंपनी का मूल्यांकन करीब ₹5,373 अरब पर पहुंच गया है। लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स ने इस फंडिंग का नेतृत्व किया है जबकि अन्य प्रमुख निवेशकों में बेसेमर वेंचर पार्टनर्स, सिस्को इन्वेस्टमेंट्स और सेल्सफोर्स वेंचर्स शामिल थे।