inshorts

OpenAI और Apple के बीच बढ़ा विवाद, एक-दूसरे पर टेक्नोलॉजी चोरी करने का आरोप

OpenAI-Apple के बीच कानूनी लड़ाई तेज़ हो गई है। OpenAI ने कैलिफोर्निया कोर्ट में जवाबी दावा कर Apple पर गोपनीय जानकारी लेने, हार्डवेयर सप्लायर्स को रोकने और पूर्व कर्मचारियों की निगरानी के आरोप लगाए। इससे पहले जुलाई में Apple ने OpenAI पर टेक्नोलॉजी चोरी का मुकदमा किया था। यह विवाद भविष्य के AI हार्डवेयर डिवाइस की होड़ से जुड़ा है।