OpenAI ने अपना AI चिप बनाने के लिए ब्रॉडकॉम के साथ किया समझौता
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए ओपनएआई ने सोमवार को एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह ब्रॉडकॉम के साथ मिलकर अपने खुद के चिप डिज़ाइन पर काम करेगी। इसका उद्देश्य एनवीडिया और एएमडी जैसी कंपनियों पर निर्भरता घटाना है। ये चिप्स कम ऊर्जा में ज़्यादा कंप्यूटिंग क्षमता देंगे।