OpenAI ने की घोषणा, अब ChatGPT सर्च फीचर बिना लॉग-इन के होगा उपलब्ध
ओपनएआई ने चैटजीपीटी सर्च को सभी के लिए बिना लॉग-इन के उपलब्ध कराने की घोषणा की है। दरअसल, इससे पहले यह टूल केवल भुगतान करने वाले यूजर्स के लिए था और 2024 के अंत में इसे लॉग-इन फ्री यूजर्स के लिए भी खोल दिया गया था। हाल ही में ओपनएआई ने चैटजीपीटी के लिए 'डीप रिसर्च' टूल लॉन्च किया था।