ओपनएआई ने मंगलवार को भारत में 'ChatGPT for Academic Researchers' पहल शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत चुनिंदा संस्थानों के पात्र शोधकर्ता, फैकल्टी और पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता विज्ञान, गणित व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 12 महीने तक मुफ्त ChatGPT Plus इस्तेमाल करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन 30 नवंबर से शुरू होंगे।