कहने पर सामान खरीदेगा AI, बस एक मंज़ूरी की होगी ज़रूरत; OpenAI ने पेश किया ChatGPT Wallet

OpenAI ने ChatGPT Wallet नाम की नई पेमेंट सर्विस शुरू की है जिसके ज़रिए AI एजेंट यूज़र के बजट और पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट खोजकर ऑर्डर तैयार कर सकेगा। हालांकि, पेमेंट से पहले यूज़र की मंज़ूरी और फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन जैसी जांच ज़रूरी होगी। फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में चुनिंदा ChatGPT Pro यूज़र्स के लिए शुरू हुई है।