चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई, एलन मस्क की कंपनी स्पेसX को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी स्टार्टअप बन गई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ओपनएआई के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने प्रमुख निवेशकों को लगभग $6.6 बिलियन (₹58,000 करोड़) मूल्य के शेयर बेचे हैं। इस डील में कंपनी की वैल्यूएशन करीब $500 बिलियन (लगभग ₹44 लाख करोड़) आंकी गई है।