OSM पोर्टल में खामियां निकालने वाले छात्र को नहीं मिला था IIT से ऑफर, रिपोर्ट का किया खंडन
सीबीएसई के OSM पोर्टल में खामी निकालने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत ने उन्हें आईआईटी कानपुर से नौकरी का ऑफर मिलने की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। उन्होंने X पर लिखा, "🙏अरे भाई, मुझे नहीं मिली है नौकरी😭😭।" दरअसल, आईआईटी से जुड़े एक अन्य छात्र निसर्ग अधिकारी ने भी OSM पोर्टल में खामियां ढूंढी थी जिसके चलते यह कन्फ्यूजन पैदा हुआ।