OYO की पैरेंट कंपनी प्रिज़्म लाएगी ₹6,650 करोड़ का IPO, SEBI से मिली मंज़ूरी
OYO की पैरेंट कंपनी प्रिज़्म को ₹6,650 करोड़ के IPO के लिए SEBI से मंज़ूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की वैल्यूएशन $7-8 बिलियन के बीच रहने की उम्मीद है। प्रिज़्म ने दिसंबर-2025 में गोपनीय तरीके से IPO के दस्तावेज दाखिल किए थे और कंपनी अब जुलाई की शुरुआत तक अपना अपडेटेड ड्राफ्ट-प्रॉस्पेक्टस (UDRHP-1) दाखिल कर सकती है।