रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइड और जिलेट जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) मैन्युफैक्चरिंग-लॉजिस्टिक्स से जुड़े 20-30% कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यह कटौती दशक के अंत तक की जा सकती है जिसमें कांट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल होंगे। कंपनी का लक्ष्य ऑटोमेशन और उत्पादकता बढ़ाकर 2030 तक $10 बिलियन की बचत करना है।