P&G हेल्थ अपने शेयरधारकों को देगी ₹80/शेयर का डिविडेंड
प्रॉक्टर ऐंड गैंबल (P&G) हेल्थ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शेयरधारकों को ₹80 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। कंपनी के बोर्ड ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा करते वक्त डिविडेंड देने का एलान किया। डिविडेंड के लिए 21 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है और 7 मार्च तक इसका भुगतान किया जाएगा।