श्रीलंका में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप-2026 के मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, पाकिस्तान के खिलाफ 'गोल्डन डक' (पहली ही गेंद पर 0 रन) का शिकार हो गए। पारी के 15वें ओवर (14.3) में पाकिस्तानी स्पिनर सैम अयूब ने उन्हें आउट किया जिनका कैच बाबर आज़म ने लपका। वहीं, पंड्या से पहले तिलक वर्मा (25) आउट हुए थे।