पेटीएम को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के उल्लंघन के आरोप को लेकर ईडी से एक नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि यह नोटिस उसकी 2 सब्सिडियरीज़ 'लिटल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड' और 'नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' के अधिग्रहण से जुड़ा हुआ है। कंपनी ने कहा, "हम कानूनी सलाह ले रहे हैं...हम सभी बिज़नेस में पारदर्शिता कायम रखते हैं।"