inshorts

Paytm के शेयर में आ सकती है 21% तक तेज़ी, जेफरीज़ से मिला हाइएस्ट प्राइस टारगेट

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में भविष्य में 21% तक की तेज़ी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने पेटीएम के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को ₹1370 से बढ़ाकर ₹1420 प्रति शेयर कर दिया है। यह पेटीएम के शेयर के लिए हाइएस्ट प्राइस टारगेट है।