inshorts

Paytm में पहली बार घटी म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में देश के म्यूचुअल फंड्स ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। नवंबर-2021 में लिस्टिंग के बाद यह पहला मौका है जब म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी कम की और म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी घटकर 14.96% रह गई। CNBC TV18 के अनुसार, खुदरा शेयरधारकों ने लगातार सातवीं तिमाही में शेयर बेचना जारी रखा।