Policybazaar और Paisabazaar प्लैटफॉर्म की पेरेंट कंपनी PB Fintech के शेयर गुरुवार को 6% तक गिर गए। कंपनी के को-फाउंडर आलोक बंसल के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस चेयरमैन पद छोड़ने की खबर से शेयर पर दबाव दिखा। गौरतलब है कि बंसल 1 अप्रैल 2027 से कंपनी के बोर्ड में एक नॉन-एग्ज़ीक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में बने रहेंगे।