ज्वेलरी कंपनी का मुनाफा 58% बढ़कर ₹331 करोड़ पहुंचा, सभी 14 बैंकों का कर्ज चुकाया
ज्वेलरी कंपनी पीसी ज्वेलर का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 58% बढ़कर ₹331 करोड़ हो गया जो पिछले साल ₹210 करोड़ था। कंपनी की आय भी 27.8% बढ़कर ₹1,054 करोड़ पहुंची। वहीं, कंपनी ने कंसोर्टियम के सभी 14 बैंकों का कर्ज तय समय से पहले चुका दिया है और अब उस पर कोई बैंक कर्ज नहीं है।