पूर्व पीसीबी चीफ नजम सेठी ने दावा किया है कि उन्होंने हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान को एशिया कप 2025 का बॉयकॉट करने से रोका था। उन्होंने कहा, "आवेश में आकर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने एशिया कप से हटने का फैसला कर लिया था। अगर पाकिस्तान ने बहिष्कार कर दिया होता तो उसे ₹132 करोड़ का नुकसान होता।"