PCB के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले समय पर स्टेडियम रेनोवेट करना नामुमकिनः रिपोर्ट

पाकिस्तानी अखबार 'द डॉन' के अनुसार, 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए प्रमुख स्टेडियमों के रेनोवेशन का काम पूरा करना 'नामुमकिन' है। बकौल रिपोर्ट, "यह सोचना बिल्कुल नामुमकिन है कि रेनोवेशन डेडलाइन में पूरा हो जाएगा...लेकिन जिन्हें इसकी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है वे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।"