PCB ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टेडियम में तिरंगा नहीं लगाने पर हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी

पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गद्दाफी स्टेडियम (लाहौर) में भारतीय तिरंगा नहीं लगाने को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा, "आईसीसी ने सलाह दी है कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दिन केवल 4 झंडे फहराए जाएंगे। आईसीसी (इवेंट अथॉरिटी), पीसीबी (इवेंट होस्ट) और उस दिन मैच खेलने वाली दोनों टीमों के झंडे।"