inshorts

PCB ने मोहम्मद रिज़वान से छीनी वनडे फॉर्मेट की कप्तानी, शाहीन अफरीदी को सौंपी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मोहम्मद रिज़वान से वनडे फॉर्मेट की कप्तानी छीन ली और उनकी जगह पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन अफरीदी को नया कप्तान चुना है। शाहीन इससे पहले पाक टीम की इंटरनैशनल क्रिकेट में अगुवाई कर चुके हैं। रिज़वान की अगुवाई में टीम ने 20 वनडे खेले जिनमें से 11 मैच में उन्हें हार मिली।