PF खाते का UAN याद नहीं तो होगी परेशानी, जानें रिकवर करने का तरीका

ईपीएफ खाताधारक अपना यूएएन भूल गए हैं तो वे यूएएन की वेबसाइट पर 'इंपोर्टेंट लिंक्स' पर जाकर 'नो योर UAN' पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर OTP प्राप्त करें और इसे वेलिडेट करें। इसके बाद नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर/पैन नंबर और कैप्चा कोड डालकर 'शो माय UAN' पर क्लिक करें, जिससे यूएएन प्रदर्शित हो जाएगा।