PF पर बरकरार रहेगी 8.25% की ब्याज दर, सरकार ने दी मंज़ूरी
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) पर ब्याज दर को 8.25% पर बरकरार रखने को मंज़ूरी दे दी है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ ने फरवरी में इस दर की सिफारिश की थी जिस पर वित्त मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। इसका फायदा ईपीएफओ के 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को मिलेगा।