EPFO के नए प्रस्ताव के तहत कर्मचारी पीएफ का 90% तक निकाल सकेंगे। द इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, 50 की उम्र में ₹95-लाख के फंड से 75% निकासी पर ₹71.25-लाख जबकि 90% निकासी पर ₹85.50-लाख मिलेंगे। 90% निकासी पर तत्काल ₹14.25 लाख ज़्यादा मिलेंगे लेकिन 58 की उम्र तक रिटायरमेंट फंड में करीब ₹26.87 लाख की कमी हो सकती है।