पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल/सिविल), जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एचआर/एफऐंडए) और असिस्टेंट ट्रेनी (एफऐंडए) समेत 802 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 19 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर थी।