PM आवास योजना की शर्तों में बदलाव, माता-पिता ले चुके हैं आवास तो बेटे नहीं कर सकते आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 में कुछ नए बदलाव किए गए हैं जिनके तहत अब उन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा जिनके माता-पिता इसके ज़रिए आवास ले चुके हैं। अब इसमें आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के अलावा मध्यम वर्ग के लोगों को भी शामिल किया गया है। योजना के लिए लाभार्थी https://pmaymis.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।