प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा (गुजरात) में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा कर कहा, "लोगों की मौत से दुखी हूं...प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"