PM ने किया हाई पावर्ड टास्क फोर्स का एलान, नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर देगी रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "हमारी परीक्षा पद्धति विश्वसनीय-पारदर्शी हो...इसमें सर्वाधिक टेक्नोलॉजी का उपयोग हो।" उन्होंने कहा, "हमने विश्वप्रसिद्ध टेक्नोलॉजी-एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया है जो परीक्षा में सुधारों की तरफ फोकस करेगा...जल्द-से-जल्द आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने का काम इसकी रिपोर्ट के आधार पर होगा।"