PM पुरस्कार के लिए चुने गए UP के अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अप्रैल में होंगे सम्मानित
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) अनुराग श्रीवास्तव को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। उन्हें जल जीवन मिशन परियोजनाओं में सौर ऊर्जा के अभूतपूर्व उपयोग के लिए 'इनोवेशन-स्टेट' कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। श्रीवास्तव 10 अप्रैल को नई दिल्ली में एक समारोह में पुरस्कृत होंगे।