PM मोदी की अपील का दिखा असर, हाईकोर्ट के जस्टिस साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस द्वारकाधीश बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने अपने आवास से करीब 3-किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। प्रधानमंत्री की अपील का हवाला देते हुए जस्टिस ने नागरिकों से तेल की बचत करने का आग्रह किया।

Load More