inshorts

PM मोदी के जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने दी बधाई, उन्हें बताया 'अवतार पुरुष'

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह 145 करोड़ भारतीयों के लिए त्योहार का दिन है। उन्होंने कहा, "मेरी कामना है कि आज़ाद भारत के 100 साल होने तक पीएम मोदी देश की सेवा करते रहें। भगवान ने खुद उन्हें 'अवतार पुरुष' बनाकर भेजा है।"